वरिष्ठ पत्रकार रुचि सिंह का निधन

28 मार्च 2022।नेपाल और भारत की वरिष्ठ पत्रकार तथा हिमालिनी की भारत कार्यालय की सदस्य रुचि सिंह जी के असामयिक निधन से हिमालिनी परिवार मर्माहत है ।आप दशकों हिमालिनी से आबद्ध रहीं। नियति का क्रुर प्रहार है इस तरह आपका अचानक चले जाना । आप हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगी। उनका कल दिल्ली में निधन हो गया । ईश्वर आपको श्री चरणों में स्थान दे। अश्रु पूरित विदाई के साथ आपको हिमालिनी परिवार हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

