Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा की प्रथम केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक आह्वान

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २९ मार्च । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की प्रथम केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक आह्वान किया है । बैठक कल से बबरमहल स्थित लोसपा केन्द्रीय कार्यालय में शुरु होनेवाला है । बताया गया है कि बैठक में स्थानीय चुनाव, पार्टी की आन्तरिक संगठन और चुनावी गठबंधन संबंधी विषयों को लेकर चर्चा होनेवाली है ।
स्मरणीय है, उपेन्द्र समूह से अलग होकर लोसपा निर्माण होने के बाद पहली बार लोसपा ने केन्द्रीय र्काकारिणी बैठक आह्वान की है । यादव समूह से अलग होते समय लोसपा के पास ३१ कार्यकारिणी सदस्य थे, लेकिन वृषेशचन्द्र लाल, राजकुमार लेखी जैसे व्यक्ति लोसपा से अलग हो चुके हैं । कल होनेवाला बैठक में २८ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *