अप्रील १ से भारत भ्रमण मे जा रहे हैं प्रधानमन्त्री देउवा

काठमांडू, २९ मार्च । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा अप्रील १ गते से भारत भ्रमण में जा रहे हैं । भारतीय विदेश मन्त्रालय ने सोमबार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसके संबंध में औपचारिक जानकारी दी है । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की औपचारिक निमन्त्रणा में प्रधानमन्त्री देउवा अपनी पत्नी आरजू देउवा के साथ अप्रील १ से ३ तक के लिए त्रिदिवसीय भारत भ्रमण करेंगे ।
प्रधानमन्त्री पद में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमन्त्री देउवा की यह प्रथम द्विपक्षी विदेश भ्रमण है । भारतीय विदेश मन्त्रालय के अनुसार प्रधानमन्त्री के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मण्डल भी रहेंगे । भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री देउवा अपने समकक्षी मोदी के साथ भेटवार्ता करेंगे । नयां दिल्ली की औपचारिक भेटवार्ता के बाद प्रधानमन्त्री देउवा उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी भ्रमण के लिए भी जाएंगे ।

