Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेखर कोइराला को पार्टी परित्याग करने के लिए प्रकाशमान ने दिया चुनौती

 

काठमांडू, १ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने पार्टी के ही दूसरे नेता शेखर कोइराला तथा उनके समर्थकों को पार्टी परित्याग करने के लिए चुनौती दिया है । आज शुक्रबार अपने ही निर्वाचन क्षेत्र नयां बानेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा चेतावनी दिया है । नेता सिंह का कहना है कि कांग्रेस के भीतर रहकर कांग्रेस को ही कमजोर बनानेवाले नेता–कार्यकर्ता पार्टी के भीतर रहना ठीक नहीं है ।
शेखर कोइराला का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके प्रति ही लक्षित करते हुए नेता सिंहने कहा– ‘पार्टी में रहना है तो पार्टी निर्णय को पालना करना होगा । पार्टी ने चुनावी गठबन्धन करने का निर्णय लिया है । लेकिन कुछ नेता चुनावी गठबंधन को लेकर असन्तुष्ट हैं, ऐसे नेता–कार्यकर्ता पार्टी परित्याग करते हैं तो उसी में पार्टी की हित होगी ।’ चुनावी तालमेल के विपक्ष में रहनेवाले नेता–कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए नेता सिंह ने आगे कहा कि अगर पार्टी निर्णय विपरित गतिविधि की जाती है तो उसकी हिसाब–किताब की जाएगी ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस के भीतर शेखर कोइराला समूह आगामी चुनाव में नेकपा माओवादी के साथ चुनावी तालमेल करना नहीं चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने लॉबिग भी किया है । लेकिन पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने निर्णय किया है कि चुनाव में माओवादी के साथ गठबंधन करके ही आगे बढ़ना है । इधर कोइराला का दावा किया है कि अगर माओवादी के साथ चुनावी गठबंधन किया जाता है तो दीर्घकालिन रुप में नेपाली कांग्रेस कमजोर पड़ जाएगी । कोइराला वही हैं, जिन्होंने पार्टी सभापति पद में देउवा के साथ प्रतिस्प्र्धा किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed