बालकृष्ण खाँड कार्यबाहक प्रधानमन्त्री

काठमांडू, १ अप्रील । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा भारत भ्रमण में जाने के कारण कार्यबाहक प्रधानमन्त्री की जिम्मेदारी गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण को मिला है । प्रधानमन्त्री देउवा आज तीन दिवसीय भारत भ्रमण में गए हैं । प्रधानमन्त्री के ही सिफारिश में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने वरिष्ठतम मन्त्री के आधार पर गृहमन्त्री खाँण को यह जिम्मेदारी दी है । प्रधानमन्त्री देउवा चैत्र २१ गते स्वदेश वापस होने की कार्यतालिका है ।

