Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री की यात्रा नेपाल–भारत संबंधों को नई ऊंजाइयों पर ले जाएगीः प्रवक्ता कार्की

 

काठमांडू, १ अप्रील । नेपाल सरकार के प्रवक्ता तथा संचार तथा प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा से नेपाल–भारत संबंधों को नई ऊंजाइयों पर ले जाएगी । उनका कहना है कि फरक पृष्ठभूमि में हो रहे यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में और वृद्धि होगी ।
कैबिनेट बैठक के निर्णय सार्वजनिक करने हेतु आज शुक्रबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए मन्त्री कार्की ने कहा– ‘इस यात्रा को नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों को गहरा करके और उन संबंधों को उच्च स्तर तक बढ़ाकर देश के हितों पर ध्यान केंद्रित करेगा । तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए आज ही प्रधानमन्त्री देउवा भारत की ओर प्रस्थान किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com