Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जारे अदब ने मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन किया

 

Guljare नेपालगन्ज, (बाँके जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक २ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में रहा गुल्जारे अदब ने शनिवार को मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन किया ।
मासिक गजल गोष्ठी अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद बाके जिला के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौवे के सभापत्तित्व में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में अवधी तथा उर्दू साहित्यकार, गायककार, लेखककार और पत्रकारों की सहभागिता में मासिक गजल गोष्ठी महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ ।
गोष्ठी में अवधी साकृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बिष्णु लाल कुमाल, प्रगतिलेखक संघ बाके के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर बस्नेत, भेरी साहित्य समाज बाके के अध्यक्ष एवं प्रध्यापक हरि प्रसाद तिमिल्सिना, कविराज रेग्मी, हरि चौधरी, अमरनाथ योगी ने अपना– अपना रचनाए प्रस्तुत की ।
इसी तरह उर्दू साहित्यकारों में रहे गुल्जारे अदब के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, जमील अहमद हाशमी, मोहम्मद हासीम अञ्जुम, मोहम्मद यूसुफ आरफी, असफाक रसूल हाशमी, मोहम्मद नसीम कादरी, गायककार एवं लेखककार बाबा सैयद अली शाह, लगायत लोगों ने अपना– अपना गीत गजल शैर रचनाए“ प्रस्तुत किया कार्यक्रम में नागरिक के पत्रकार अर्जुन ओली की भी सहभागिता रही थी अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी ने बताया ।
गुलजारे अदब ने इसी तरह का मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन हरेक महीनें में करते आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *