बल्दीपुरवा में एक व्यक्ति की हत्या
नेपालगन्ज,(बाँके जिला) पवन जायसवाल, २९ गते ।
बाँके जिला के हिरमिनिया– ४ बल्दीपुरवा में एक स्थानीय व्यक्ति को धरिला हथियार प्रहार करके हत्या करदी गयी है ।
बीते रात को करीब १ बजे हिरमिनिया– ४ बल्दीपुरवा में नकाब लगाकर आयें हुयें एक अपरिचित व्यक्ति ने स्थानीय गुलाम नाम से परिचित रहे करीब ५५ वर्ष के जगदीश मौर्या के सर पर धरिला कुल्हारी प्रहार करके हत्या कर दिया जिला प्रहरी कार्यालय बाके नेपालगन्ज ने यह जानकारी दिया है ।
मृतक जगदीश मौर्या के सर के उपर कुल्हारी प्रहार करने के बाद गम्भीर हालत में मौर्या को उपचार कराने के वास्ते नेपालगन्ज स्थित भेरी अञ्चल अस्पताल में लाया गया था । उपचार के क्रम में आज सुबाह ५ बजे जगदीश मौर्या की मौत हो गयी । मृतक मौर्या के लडका प्रमेश कुमार मौर्या ने यह जानकारी दी । मृतक के घर में सिर्फ ससुर और बहु थे अनुसन्धान के लियें बहु को जिला प्रहरी कार्यालय नेपालगन्ज में प्रहरी ने पुछतात के लिये वुलाया है और हत्यारा की खोज तलाश भी हो रही है प्रहरी ने जानकारी दी ।

