Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल परिचालन से जनकपुरधामवासी काफी खुशी है

 

जनकपुर धाम, 1 अप्रैल 2022।जयनगर से भाया जनकपुरधाम कुर्था तक 2अप्रैल से रेल परिचालन होने से जनकपुरधामवासी काफी खुशी है। लोगो का सपना साकार हुआ है। इस संदर्भ में जनकपुरधाम के मेयर लाल किशोर साह ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है और कहा है कि आज नेपाल में रेल, सड़क, उर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में भारत सरकार सहयोग कर रही है। रेल चलने से जनकपुरधाम में व्यवसाय तथा पर्यटक में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार तथा नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री काआभारी हूं। जिसके प्रयास इतनी जल्दी रेल का परिचालन हो सका है। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी का परिचालन हो जिससे भारतीय सामान सस्ता में उपलब्ध होगा वहीं नेपाल से सामान भेजा जा सकता है।
जनकपुरधाम के समाजसेवी तथा जनता समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राम चंद्र पंजियार ने कहा है कि अव नेपाल से भारत जाना आसान होगा। इससे जनकपुरधाम के कायापलट होगा।
जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव ने कहा है कि जयनगर से जनकपुरधाम तथा कुर्था तक रेल चलने से जनकपुरधाम में भारतीय श्रध्दालु का काफी बढोतरी होगा। रामायण एक्सप्रेस भी अव सीधे जनकपुरधाम आएगी। अयोध्या तथा जनकपुरधाम का सीधा संपर्क होगा।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com