Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउबा ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, कल मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी से

 

 

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज तीन दिवसीय भारत दौरे के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। साथ में उनकी पत्नी आर्जू राणा देउबा भी भारत दौरे पर गई हुई हैं। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री जुलाई 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद किसी विदेशी देश की आधिकारिक दौरे पर हैं। देउबा ने शुक्रवार विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला भी मौजूद रहे। देउबा शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

देउबा की यात्रा पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल उनके साथ भारत गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत गए हैं। देउबा उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी व पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे।

भारत और नेपाल राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से एक मजबूत संबंध साझा करते हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर दिया और कहा कि पीएम देउबा की यात्रा लोगों की बेहतरी के लिए संबंध को और मजबूत करने में मदद करेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अक्टुबर 2026 बुधवार* शुभसंवत् 2083

साथ ही मंत्रालय ने बताया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है। आगामी यात्रा दोनों पक्षों को इस व्यापक सहकारी साझेदारी की समीक्षा करने और दोनों लोगों के लाभ के लिए इसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com