चैत्र नवरात्र की कल से धूम, अपनी राशिनुसार लगाएँ माँ को भोग
आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति भाव के साथ पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
चैत्र नवरात्र की कल से धूम रहेगी। घर-घर पूजा अर्चना होगी। इस बार माता रानी के दर्शन के लिए कोरोना की बंदिशें नहीं रहेंगी। घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिरों में भी साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
नवरात्र का वैज्ञानिक महत्व भी है। साधना, उपासना, यज्ञ, अनुष्ठान, दान, तप से हम मानसिक और शारीरिक स्तर पर प्राकृतिक ऊ र्जा का संग्रह कर पाते हैं। जिस प्रकार हम हर दिन जीवन के लिए आहार के रूप में भोजन लेते हैं, उसी प्रकार शरीर में विद्यमान विद्युत शक्ति यानी अपने मेटाबॉलिज्म को भी रिचार्ज करने की जरूरत पड़ती है। जब हम अनाज के रूप में भोजन लेते हैं, तो शरीर के रसायनों को उसे सुपाच्य बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। कुछ लोग तो दूध, दही, या फलाहार का सेवन करते हैं, तो कुछ सिर्फ जल और वायु पीकर आंतरिक तंत्र को सशक्त करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर वायु से संचालित होता है।
मेष- मेष राशि वालों के लिए जातक स्कंद माता की उपासना करें और रोज दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाएं। माता रानी को नारियल चढ़ाएं।
वृषभ- वृषभ राशि के लोग नवरात्रि में घर में मोर पंख लगाएं। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए नवरात्रि के समय माता को मिश्री व पंचामृत का भोग लगाएं।
मिथुन- नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के शक्कर का भोग लगाना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे धन व वैभव की प्राप्ति होती है।
कर्क- कर्क राशि वालों को गाय का घी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्त को मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सिंह- सिंह राशि के जातक माता रानी को मालपुए का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बुद्धि व कौशल का विकास होता है।
कन्या- कन्या राशि वालों को मां दुर्गा को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। इससे धन व वैभव की प्राप्ति होती है।
तुला- तुला राशि वालों को मिठाई का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को रोज 1 नारियल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा के प्रसन्न होने की मान्यता है।
धनु- धनु राशि वालों को मां दुर्गा को दूध व उससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से दुख व भय दूर होते हैं।
मकर- मकर राशि वालों को नवरात्रि के दिनों में दूध व खीर का भोग लगाना चाहिए। सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
मीन- मीन राशि वाले मां दुर्गा को खीर या दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आने की मान्यता है।

