बिराटनगर में चार दिवसीय 35 वां गणगौर महोत्सव का भब्य रूप से शुभारम्भ

माला मिश्रा बिराटनगर । एक नंबर प्रदेश के बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में नेपाल मारवाडी गणगौर पूजा समिति के द्वारा आयोजित 35 वां गणगौर पूजा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक सम्पन हुआ । शुक्रवार को बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में समिति का अध्यक्ष नंदकिशोर राठी जी का अध्यक्षता में चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस मौके पर एक नंबर प्रदेश के भूमि व्यवस्था सहकारी मंत्री ओम प्रकाश सरावगी मुख्य अतिथि थे । कार्यक्रम का संचालन स्वेता शर्मा , उमा चौधरी संयुक्त रूप से कर रही थी । निर्णायक का भूमिका दीपिका बोहरा ,संतोष लखोटिया ,ज्योति कोठारी ने निभाया । कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष मूलचंद्र तापड़िया , निवर्तमान अध्यक्ष
लक्ष्मण नेवोटिया , घनश्याम राठी ,रचना राठी ,अनिता अटल
मौके पर मौजूद थी ।
कार्यक्रम का मुख्य संयोजक निधि राठी, सह संयोजक रेणु तोदी थी ।पार्वती शर्मा,सुनीता शर्मा,सोनिया शर्मा,शितल बाहेती,आशा तोदी,नीतू तोदी,प्रेम दुगड़ ,संगीता जोशी,सरिता लालवानी,ललिता जाजु,संजू बहेती ,एकता तपड़िया, अमिता पेड़ीवाल,पुष्पा लोढा,अनिता कलकतिया,मिलन नौलखा,दीप्ति राठौर,
वर्तिका खेतान,निलम लोढा के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिता व गीत , नृत्य , भाषण आदि कार्यक्रम भब्य रूप से सम्पन हुआ । इस मौके पर समाज में महत्वपूर्ण कार्य के लिए चिकित्सा क्षेत्र श्वेता सोमानी ,शिवानी अग्रवाल , योग प्रतिक्षक श्री मति कुमारी तमांग ,समाजसेवा जयश्री जाजू , शिक्षा क्षेत्र सिमरन अग्रवाल ,बृन्दा राठी ,भाग्यश्री लोहिया , स्वास्थ्य क्षेत्र नितिका संथालिया , साहित्य क्षेत्र लक्ष्मी चौधरी को सम्मानित किया गया । मारवाडी समाज बिराटनगर अपने संस्कृति को जीवंत रखने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते रहता है जिसमे इनके समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है ।


