विराटनगर में एक मेडिकल कॉलेज का चिकित्सक मृत अवस्था में मिला, हत्या का आशंका

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । बिराटनगर नोवेल मेडिकल अस्पताल का चिकित्सक 27 वर्षीय विजय यादव का शव शनिवार को डेरा प्रांगण से बरामद हुआ है । मृतक चार साल से नोबेल मेडिकल अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे । राजविराज निवासी चिकित्सक का मौत किराए के दो मंजिला मकान से गिरकर हुआ है । यह मकान बिराटनगर निवासी प्रेम बस्नेत का है । परिजन का अंदेशा है कि उसे मारकर फेक दिया है । नोवेल मेडिकल कॉलेज का प्रबंधक नारायण दहाल का कहना है कि मृतक डॉक्टर शुक्रवार को ही एक स्वास्थ्य शिविर से लौटा है ।आज सुवह उसका मौत की सूचना मिली है ।शरीर पर चोट का निशान है । मोरंग का पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक श्रेष्ठ का कहना है पुलिस विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दिया है । जांच के बाद ही हत्या की आत्म हत्या इसका खुलासा हो सकेगा । पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजा है । घटना को ले तरह तरह का चर्चा व्याप्त है ।

