आंध्र प्रदेश मे चलती बस में आग लगी, 40 जलकर मरे
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में बुधवार तड़के एक वॉल्वो बस में आग लग गई। इस हादसे में 44 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 51 लोग सवार थे। बस बेंगलुरू से हैदराबाद जा रही थी। कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर बस से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि इस बस में 42 लोगों के बैठने की क्षमता है। महबूबनगर के डीएम गिरिजा शंकर ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

