Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का किया शुभारंभ

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड सात के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह ने स्वतंत्र से मेयर केचुनाव लड़ने की घोषणा की हैं। गुरूवार नव वर्ष के अवसर पर जानकी राम साह ने संपर्क कार्यालय खोला है। इस संपर्क कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री तथा लोसपा के नेता अरविंद साह ने फीता काटकर किया। जानकी राम साह भी लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से मेयर के प्रवल दावेदार हैं। अभी तक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने मेयर का विधिवत घोषणा नहीं की है। जानकी राम साह ने पत्रकारों को जानकारी दी हैं कि अगर पार्टी उसे टिकट देती है तो ठीक है। अगर नहीं देती है तो भी वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी के टिकट के प्रवल दावेदार हैं। ईश्वर करें उसे टिकट दें। उद्घाटन के दौरान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता सदाशिव मिश्र, नेपाल तेली कल्याण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के महासचिव राजदेव साह, नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साह, वार्डाध्यक्ष दीपेन्द्र साह, क्रांतिकारी कवि काशीनाथ झा सहित कई गणमान्य लोगो ने विचार रखें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उद्घाटन के वाद वाइक रैली निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिए।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com