Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के फूलवारी में दो दिवसीय सलहेश मेला शुरू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के सिरहा जिला के फूलवारी में दो दिवसीय सलहेश मिला आज से प्रारंभ हुई है। इस मेला में नेपाल तथा भारत के मिथिलांचल से लाखो लोग इस मेला में पहुंचे हैं। फूलवारी में हरना पेंड़ पर साल में दो दिन फूल खिलता है। माला के रूप मे खिला इस फूल पर शोध कार्य किया जा रहा है। मान्यता के अनुसार तेरहवीं सदी में मिथिला में राजा सलहेश हुए थे वे सामंतवादियो के खिलाफ लड़े। राजा सलहेश से राजा विराट की वेटी मालिनी प्यार करती है लेकिन असफल हो जाती है। उसके मालिनी माला के रुप से उस हरना पेड़ पर प्रकट हो जाती है। ऐसी पौराणिक मान्यता हैं। ऐसी जानकारी पुजारी हरि सिंह दनुवार ने दी है। 12एकड़ में फैला इस फूलवारी के वीच राजासहलेश का गहवर (मंदिर) हैं। जो नेपाल के पर्यटन स्थल में शामिल है। राजा सलहेश से जुड़ी स्थल मानिक दह, पकडिया, महिसौथा आदि दर्शनीय स्थल है। निसंतान, चर्म, कुष्ठ रोग आदि रोगी भी सलहेश फूलवारी पहुंचते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com