Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चैत्र पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व, छोटे छोटे उपाय खोलेंगे भाग्य का द्वार

 

हिंदू पंचांग में चैत्र माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का काफी अधिक महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उपवास रखा जाता है। आज चैत्र पूर्णिमा के मौके पर भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय करना काफी लाभकारी होगी। इससे मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी, सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज के दिन ये छोटे-छोटे से उपाय करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

यह भी पढें   कोलम्बिया में ७.४ तीव्रता की शक्तिशाली भूकम्प...अबतक १३२ लोगों की मृत्यु,

चैत्र पूर्णिमा 2022 का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ :16 अप्रैल, शनिवार तड़के 2 बजकर 25 मिनट से शुरू

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अप्रैल सुबह 12 बजकर 24 मिनट तक

चंद्रोदय का समय- 16 अप्रैल, शनिवार, शाम 06 बजकर 27 मिनट

चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही शाम के समय दीपदान करना शुभ होगा।
चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन चंद्रोदय के समय एक लोटे में पानी, दूध और थोड़े से चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे आर्थिक स्थिति सही रहेगी।
अगर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी की कलह बनी रहती है तो पूर्णिमा के समय दोनों लोग मिलकर चंद्र देव को अर्घ्य दें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 11 कौड़ियों में हल्दी का लेप लगा लें और इन्हें मां लक्ष्मी के सामने रख दें। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा करने के साथ कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर लें। इसके बाद मां का आशीर्वाद लेते हुए कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांध लें औक इन्हें तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें।
धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर एकाक्षी नारियल अर्पित करें। माना जाता है कि एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी का ही स्वरूप है। इसलिए इससे मां जल्द प्रसन्न होती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com