Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर में विस्फोट, एक की मृत्यु, पाँच घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, २१ अप्रील । ललितपुर जिला औद्योगिक स्थित सगरमाथा अक्सिन प्लाट में विस्फोट हुआ है । आज सुबह १० बजे हुई विस्फोट में एक की मृत्यु हुई है और अन्य पाँच व्यक्ति घायल हो गए हैं । महानगरीय पुलिस परिसर ललितपुर के अनुसार बिस्फोट में घायल व्यक्तियों की उद्धार हो रहा है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।
इसीबीच गृहमन्त्री बालकृष्ण खाण ने घटना के संबंध में छानबिन करने के लिए निर्देशन दिया । गृहसचिव टेकनारायण पाण्डे, ललितपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारी घनश्याम उपाध्याय, महानगरीय पुलिस परिसर ललितपुर के यज्ञविनोद पोखरेल और ललितपुर सशस्त्र पुलिस प्रमुख विकास घिमिरे को टेलिफोन कर विस्फोट के संबंध में छानबिन करने के लिए निर्देशन दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com