बिराटनगर का मारवाडी समाज नेपाली कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए नामों का सिफारिश से नाखुश

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर का मारवाडी समाज नेपाली कांग्रेस का मेयर और उपमेयर पद के लिए नाम का सिफारिश में अपने समाज का अनदेखा करने से नाखुश हो बिराटनगर स्थित नेपाली कांग्रेस जिला कार्यसमिति मोरंग पहुच जिला सभापति डीग बहादुर लिम्बु को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करा नाराजगी जताया है । ज्ञापन पत्र में कहा गया है मारवाडी समाज नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना के लिए जान जोखिम में डाल कर महत्वपूर्ण योगदान दिया । आज यह समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है । ज्ञापन पत्र में कहा गया है ।
नेपाली कांग्रेस के एक स्थापित और प्रतिष्ठित युवा नेता फुलकुमार लालवानी और डिप्टी मेयर पद के दावेदार मिलन नौलखा और श्रुति शर्मा के नाम जानबूझकर हटाकर उनके समुदाय को अपमानित किया गया है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और नेपाली कांग्रेस का रबैया का निंदा करते है । ज्ञापन पत्र में यह भी कहा गया है कि
मारवाड़ी समुदाय का एक गौरवशाली इतिहास है जिसमें स्वतंत्रता सेनानी भीमराज नौलखा और अन्य लोगों ने राणा विरोधी आंदोलन में अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। यह सर्वविदित है कि मारवाड़ी समुदाय ने लोकतंत्र के लिए सभी आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । ज्ञापन सौंपने मारवाडी समाज का पांच दर्जन लोग नेपाल कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुचे थे । जिसमे संयोजक कमल डागा ,घनश्याम राठी , श्रवण अग्रवाल , गणपत नौलखा , विकाश लालवानी , मोहित लालवानी , जय शर्मा , राजेश लखोटिया , पंकज लुनिया , दिनेश चरोरिया , कैलाश शर्मा , जितेन्द्र अग्रवाल , निर्मल बोथरा , व अन्य लोग शामिल थे ।




