Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एस. एस. पी. पद से त्यागपत्र देकर स्वतंत्र उम्मीदवार से मेयर के लिए भरा पर्चा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
एस. एस. पी. से त्यागपत्र देकर गोविंद साह विदेह नगरपालिका से स्वतंत्र से नामांकन पत्र भरा। करीब दो महीने पूर्व नेपाली कांग्रेस ने उसे मेयर का टिकट देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन ऐन वक्त में नेपाली कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। और वे स्वतंत्र रूप से मेयर केचुनाव में कूद पड़े।
बफई गांव निवासी गोविंद साह के परिवार का नेपाली कांग्रेस में काफी योगदान रहा है। उनके बड़े चाचा स्व. युगेश्वर साह तथा पिता स्व. सीताराम साह प्रजातंत्र स्थापना के लिए संघर्ष किए। वी. पी. कोईराला. गिरिजा प्रसाद कोइराला, गणेश मान सिंह, महेन्द्र नारायण निधि का प्रवास इनके यहां रहा। विदेह नगरपालिका में यह परिवार एक प्रतिष्ठित परिवार में गिना जाता है। इनके चुनाव रहने से विदेह नगरपालिका में सियासी हलचल तेज हो गयी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *