Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में मेयर पद के लिए 21 तथा उप मेयर के लिए 10 ने नामांकन पत्र भरा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका में मेयर पद के लिए 21 तथा उप मेयर के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र भरा।
मेयर के लिए सत्तारूढ़ दल से मेयर पद के लिए निवर्तमान मेयर लाल किशोर साह तथा उप मेयर के लिए किशोरी साह ने नामांकन पर्चा भरा। इसी तरह लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से मेयर पद के लिए मनोज कुमार चौधरी तथा रीता कुमारी मिश्र उप मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। इसी नेकपा एमाले से मेयर पद के लिए शिवशंकर साह हीरा तथा उप मेयर रूणा झा ने नामांकन पर्चा भरा। जनमत पार्टी से मेयर पद के लिए अनिता साह तथा उप मेयर पद के लिए संतोष कुमार साह ने नामांकन पर्चा भरे। इसी तरह नेपाल जनता पार्टी से मेयर के लिए मुरली मनोहर मिश्र तथा उप मेयर पद के लिए वंदना मिश्र ने नामांकन पर्चा भरा। इसी तरह नेकपा माले से गीता कुमारी मंडल ने नामांकन पर्चा पत्र भरे।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से वगावत कर निकली तमलोपा से विभा ठाकुर मेयर तथा ईश्वर पंडित ने नामांकन पर्चा भरे। इसी तरह लोसपा सेएमाले वने जानकी राम साह एमाले से त्यागपत्र देकर मेयर के लिए तथा अपने पैनल में उप मेयर के लिए सरोज कुमार मिश्र ने नामांकन पर्चा भरे। इसी स्वतंत्र से वलराम महतो, नेपाली कांग्रेस से त्यागपत्र देकर मनोज साह, बैद्यनाथ साह, लक्ष्मण साह, राम सेवक साह, लक्की यादव, अनिल कुमार पंजियार तथा सुधीर कुमार साह ने नामांकन पर्चा भरे। इसी तरह स्वतंत्र से नेपाली कांग्रेस से त्यागपत्र दे कर निर्मल कुमार चौधरी, उमेश चौधरी, कुमारी वनिता यादव ने नामांकन पर्चा भरा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *