Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोल्पा में दो गांवपालिका अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

 

काठमांडू, २६ अप्रील । डोल्पा जिला के दो गांवपालिका के गांवपालिका अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । डोल्पा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी वेदनिधि अधिकारी के अनुसार जिल्ला स्थित काइके गांवपालिका और छार्काताङ्सोङ गांवपालिका के प्रमुख और उप–प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । निर्वाचित होनेवाले जनप्रतिनिधि एकीकृत समाजवादी पार्टी से आवद्ध हैं ।
एकीकृत समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य धनबहादुर बुढा ने कहा है कि काइके गांवपालिका अध्यक्ष में अंगदकुमार राना और छार्काताङसोङ गांवपालिका में सेनाङ गुरुङ ने उम्मीदवारी पंजीकृत किया था, उन लोगों के विरुद्ध अन्य किसी भी व्यक्ति ने उम्मीदवारी पंजीकृत ना करने के कारण वे लोग निर्विरोध हो गए हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग से इसकी औपचारिक घोषणा होना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *