Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिप्पर की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत

 

काठमांडू, २६ अप्रील । भक्तपुर जिला मध्यपुरी थिमी नगरपालिका–४ चारदोबाटो में टिप्पर की टक्कर से एक स्कूटर चाल की मौत हो गई है । दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गए हैं । घटना सोमबार रात की है ।
नयां थिमी से से कोरियन अस्पताल की ओर जा रही बा४ख ८५८१ नम्बर की टिप्पर ने गठ्ठाघर से नयाँथिमी की ओर आ रही बा.प्र. ०२–०२३प ७७६९ नम्बर की स्कूटर को रात १२ बजे आसपास के समय में चारदोबाटो में टक्कर दिया था । दुर्घटना में ३२ वर्षीय ज्ञानेन्द्र मल्ल ठकुरी की मौत हो गई है । ठकुरी काभ्रे जिला बेथानचौक गांवपालिका के स्थायी निवासी हैं ।
भक्तपुर पुलिस के अनुसार स्कूटर के पीछे रहे ३३ वर्षीय मिल श्रेष्ठ गम्भीर घायल हो गए हैं । म्याग्दी जिला बेनी नगरपालिका–४ स्थायी निवासी श्रेष्ठ को उपचार के लिए मध्यपुर अस्पताल में भर्ती की गई है । पुलिस ने टिप्पर और चालक ३६ वर्षीय तुल बहादुर सापकोटा को नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com