टिकट वितरण प्रति असंतुष्ट कांग्रेस नेता घिमिरे द्वारा राजनीतिक जीवन से ही सन्यास की घोषणा

काठमांडू, २६ अप्रील । नेपाली कांग्रे के नेता तथा पूर्व केन्द्रीय सदस्य गुरुराज घिमिरे ने कहा है कि वह पार्टी परित्याग कर राजनीतिक जीवन से ही सन्यास लेने जा रहे हैं । उनका कहना है कि वह स्थानीय चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति से ही सन्यास लेने के लिए सोच रहे हैं । सामाजिक संजाल मार्फत ऐसा कथन सार्वजनिक होते ही कई लोगों ने कहा है कि स्थानीय चुनाव में हुए टिकट वितरण प्रति असन्तुष्ट होकर घिमिरे ने नेपाली कांग्रेस पार्टी परित्याग करने का निर्णय लिया है ।
स्थानीय चुनाव के लिए उम्मेदवार मनोयन होने के बाद आज सुबह उन्होंने ट्वीटर में लिखा है– ‘सोच रहा हूँ कि मैं सक्रिय राजनीति से सन्यास लूं, स्थानीय चुनाव की तुरंत बाद इसके संबंध में निर्णय लेने जा रहा हूँ । स्थानीय चुनाव में देश भर उम्मीदवार बननेवाले सभी मित्रों को विजय हासिल के लिए शुभकामना !’
नेपाली कांग्रेस निकट स्रोत का कहना है कि स्थानीय चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने टिकट वितरण के लिए जिस तरह हस्तक्षेप किया, उसके प्रति नेता घिमिरे असन्तुष्ट हैं । उन्होंने कहा है कि टिकट वितरण की गलत शैली के कारण कई ईमानदार कांग्रेसी कार्यकर्ता अन्याय में पड़ गए हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस में विभिन्न गुट सक्रिय हैं, जो पार्टी स्वार्थ अनुसार नहीं, गुट के नेताओं की स्वार्थ अनुसार काम करते हैं, जिससे लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता को ही चुनौती दे रही है ।
नेता घिमिरे ने कहा है कि राजनीति की ऐसी घनौनी खेल से अब वह मुक्त होना चाहते हैं, स्वतन्त्र जीवन बिताना चाहते हैं ।

