नेपाली कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणापत्र राजनीतिक दस्तावेज नहीं है, पागलों की प्रलाप हैः ओली

काठमांडू, २६ अप्रील । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने नेपाली कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक चुनावी घोषणा पत्र को ‘पागलों की प्रलाप’ कहा है । २३वें मनमोहन स्मृति दिवस के अवसर पर आज मंगलबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक चुनावी घोषणापत्र देखने से लगता है कि यह कोई भी राजनीतिक दस्ता नहीं है, आरोपपत्र की दस्तावेज है । उनका कहना है कि चुनावी घोषणापत्र में दर्जनों जगह नेकपा एमाले और उनको गाली दी गई है, जो चुनावी घोषणापत्र का चरित्र नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘वह कोई भी राजनीतिक दस्तावेज नहीं है, पागालों की प्रलाप है । घोषणपत्र में कोई भी राजनीतिक विश्लेषण नहीं है, सिर्फ गाली है । रोड क्यों चौडा किया गया ? रेल क्यों लाया गया ? पाइपलाइन क्यों बनाया गया ? ऐसे ही आरोप और प्रश्न है, क्या राजनीतिक दस्तावेज ऐसा ही होता है ?’ उन्होंने दावा किया कि नेपाली कांग्रेस की राजनीति ही नेकपा एमाले द्वारा सम्पादित सकारात्मक काम को विरोध करना है ।

