बागी उम्मेदवारी देनेवालों को वापस करेंगेः गुरुङ

काठमांडू, २६ अप्रील । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता देव गुरुङ ने कहा है कि वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में बागी उम्मीदवारी मनोनयन करनेवाले पार्टी के नेताओं को वापस किया जाएगा । काठमांडू में आज आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन की मर्म अनुसार पार्टी से टिकट लेकर मनोयन करनेवालों को चुनावी जीताना जरुरी है, इसीलिए अपने मनमानी उम्मीदवारी मनोनयन करनेवालों को वापस होना होगा । उन्होंने कहा है कि इसके लिए पार्टी की ओर से प्रयास भी हो रहा है । सत्ताधारी गठबंधन के बीच हुई सहमति के विपरित उम्मेदवारी देनेवाले गठबंधन सम्बद्ध उम्मीदवारों को उम्मीदवारी वापस करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

