जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में कूल ५२९ उम्मीदवार
जनकपुरधाम, २६ अप्रील । जनकपुरधाम उप–महाननगरपालिका में कूल ५२९ उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी पंजीकृत किए हैं । उप–महानगर प्रमुख, उपप्रमुख, वडाध्यक्ष और सदस्य के साथ कूल १२७ पद हैं । प्रमुख निर्वाचन अधिकृत ब्रजेस प्याकुरेल के अुनसार १२७ पदों के लिए उप–महानगरपालिका में २६, उपप्रमुख में २५ के साथ कूल ५२९ उम्मेदवारों ने मनोनयन किया है ।
जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में सत्ताधारी गठबंधन से जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की ओर से लालकिशोर साह, नेकपा एमलो की ओर से शिवशंकर साह हिरा, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की ओर से मनोज चौधरी ने मेयर पद के दावेदारी करते हुए मनोनयन किया है । इसीतरह मेयर पद में दावेदारी प्रस्तुत करनेवालों में जनमत पार्टी के अनिता देवी साह, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी (तमलोपा) से विभा ठाकुर, नेपाल जनता पार्टी से मुरली मनोहर मिश्र हैं । नेपाली कांग्रेस से वागी उम्मेदवार के रुप में मनोज साह, बलराम महतो, जानकीराम साह, बैधनाथ साह ने भी मेयर पद में दावेदारी कर मनोयन किया है ।
इसीतरह उप्रप्रमुख पद में सत्ता गठबन्धन की ओर से नेपाली कांग्रेस से किशोरी साह, एमालृ से रुना झा, लोसपा से निवर्तमान उपप्रमुख रिता कुमारी मिश्र, जनमत पार्टी से संतोष साह, नेपाल जनता पार्टी से बन्दना पाण्डे, स्वतन्त्र से सरोज मिश्र जैसे व्यक्तित्व ने दावेदारी पेश किए हंै ।

