Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा महानगर में मेयर पद में उम्मीदवारी देनेवाले कांग्रेस के दो उम्मीदवार द्वारा उम्मीदवारी वापस

 

पोखरा, २९ अप्रील । पोखरा महानगरपालिका में मेयर पद में उम्मीदवारी देनेवाले नेपाली कांग्रेस पार्टी से आबद्ध दो उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस किया है । आज शुक्रबार निर्वाचन अधिकृत कार्यालय पहुँच कर ऋषिराम सापकोटा और नन्दप्रसाद अधिकारी ने उम्मीदवारी वापस किया है । लेकिन नेपाली कांग्रेस पार्टी से संबंद्ध विमल कार्की ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं किया ।
उम्मीदवारी वापस करनेवाले सापकोटा और अधिकारी ने कहा है कि उन लोगों ने कुछ दिनों के लिए सांकेतिक विद्रोह किया है, जब उनके कारण राष्ट्र में असहज परिस्थिति आने लगी तो उम्मीदवारी वापस की गई । तिवारी का कहना है कि अब वे लोग नेपाली कांग्रेस पार्टी से जारी निर्देशन और निर्णय स्वीकार करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा– ‘पार्टी निर्णय अनुसार अब हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि गठबंधन के उम्मीदवार को हम लोग मतदान करें ।’
स्मरणीय है, पोखरा महानगरपालिका में नेपाली कांग्रेस, एकीकृत नेकपा माओवादी, नेकपा एकीकृत समाजवादी, जनता समाजवादी और राष्ट्रीय जनमोर्चा ने चुनावी गठबंधन किया है, सहमति अनुसार गठबन्धन की ओर से एकीकृत समाजवादी के धनराज आचार्य मेयर पद के प्रत्यासी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *