Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल का दावा– ३५ जनप्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ अप्रील । सत्तारुढ नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी से ३५ जनप्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं । एकीकृत समाजवादी और बहिर्गमित जनमुक्ति सेना नेपाल की एकता घोषणा सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा टदावा किया है । उन्होंने कहा कि वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में एकीकृत समाजवादी संबंद्ध ३५ उम्मीदवारों की एकल उम्मीदवारी पंजीकृत हुई है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष नेपाल ने कहा– ‘३५ व्यक्तियों ने विजय हासिल किया है, जिन्होंने हमारी पार्टी की झण्डा और चुनाव चिन्ह कलम को उच्च सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है । उन लोगों के साथ किसी ने भी प्रतिस्पर्धा करने की साहस नहीं किया ।’ उन्होंने कहा कि एकीकृत समाजवादी पार्टी से २ गांवपालिका अध्यक्ष, १ गांवपालिका उपाध्यक्ष, ६ वडाध्यक्ष और २६ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com