Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भरतपुर महानगर में जगन्नाथ ने नहीं किया उम्मेदवारी वापस, पार्टी द्वारा हो गए निष्काशित

 
जगन्नाथ पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ अप्रील । भरतपुर महानगरपालिका में मेयर पद में स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवाले नेपाली कांग्रेस के नेता जगन्नाथ पौडेल ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं किया है । उम्मीदवारी वापसी के लिए आज ५ बजे तक के लिए समय सीमा दी गई थी । लेकिन निर्धारित समय में उन्होंने उम्मीदवारी वापस ना करने के कारण नेपाली कांग्रेस पार्टी ने पौडेल को पार्टी से निष्काशित किया है ।
नेपाली कांग्रेस पार्टी की विधान अनुसार अब उम्मीदवार पौडेल के साथ–साथ प्रस्तावक कृष्णलाल सापकोटा और समर्थक मीना खरेल स्वतः पार्टी से निष्काशित हो गए हैं । नेपाली कांग्रेस ने आज ही एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए चेतावनी दी थी कि शाम ५ बजे के भीतर उम्मीदवारी वापस किया जाए, नहीं तो पार्टी से निष्काशत हो जाएंगे । पार्टी चेतावनी के बावजूद भी उन्होंने उम्मीदवारी वापस नहीं किया ।
चुनावी भागबण्डा अनुसार भरतपुर महानगरपालिका नेकपा माओवादी केन्द्र के भाग में हैं । गठबन्धन की ओर से माओवादी पार्टी से रेणु दाहाल ने मेयर पद में उम्मीदवारी दी है । लेकिन स्थानीय स्तर में असन्तुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना को प्रतिनिधित्व करते हुए पौडेल ने स्वतन्त्र उम्मीदवारी मनोनयन किया है । पौडेल राष्ट्रीयसभा के पूर्वसदस्य भी है । उनको उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्ताव करने वाले सापकोटा चितवन कांग्रेस के पूर्व सभापति और समर्थक खरेल महासमिति सदस्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com