जनकपुर में साह की उम्मीदवारी कायम, उम्मीदवारी वापसी में कांग्रेस नेता निधि असफल

जनकपुरधाम, २९ अप्रील । जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवाले मनोज साह ने पार्टी निर्णय को अस्वीकार किया है और अपनी उम्मीदवारी वापस कायम ही रखा है । निर्वाचन आयोग ने आज शाम ५ बजे के भीतर उम्मीदवारी वापसी के लिए समयसीमा निर्धाण किया था । इधर नेपाली कांग्रेस ने भी बागी उम्मीदवार के रुप में स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवाले पार्टी नेताओं को उम्मीदवारी वापसी के लिए आग्रह किया था । लेकिन साह ने पार्टी निर्देशन को अस्वीकार कर अपनी उम्मीदवारी कायम ही रखा है ।
साह नेपाली कांग्रेस उप–महानगरपालिका कमिटी सभापति हैं, सभापति पद से इस्तिफा देकर उन्होंने मेयर पद में स्वतन्त्र उम्मीदवारी दिया था । उम्मीदवारी रद्द करने के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि भी लग गए थे, बिहिबार शाम उन्हों साह से भेटवार्ता किया था । लेकिन निधि उम्मेदवारी वापस करने के लिए असफल हो गए हैं ।
साह वि.सं. २०७४ साल में भी मेयर पद के प्रत्यासी थे । स्मरणीय है, सत्ताधारी गठबन्धन की भागबण्डा अनुसार जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की भाग में पड़ा है । जसपा की ओर से निवर्तमान मेयर लालकिशोर साह ने मेयर पद में उम्मीदवारी दिया है ।

