विनय मोहन क्वात्रा ने आज से भारत के विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया
दिल्ली, 1 मई 2022 । श्री विनय मोहन क्वात्रा ने आज सुबह विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व सचिव श्री हर्षवर्धन श्रृंगला जी के जगह पदभार ग्रहण किया है । श्री विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत रह चुके हैं । नेपाल में राजदूत के पद पर रहते हुए ही श्री क्वात्रा को भारत के विदेश सचिव के पद पर पदोन्नति हुई है ।
श्री क्वात्रा नेपाल में लगभग तीन वर्ष राजदूत के रूप में रह चुके हैं । उन्होंने कोविद से लडने में नेपाल को बहुत बड़ी मदत पहुंचाई है । नेपाल COVID vaccines उपलब्ध करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही । नेपाल की आंतरिक स्थिति को अच्छी तरह जानने में वे सफल रहें हैं । नेपाल की जनता उनसे बहुत बड़ी अपेक्षा रखती है ।
हिमालिनी परिवार उनके सफल कार्यकाल की कामना करती है ।


