लूनकरणदास चौधरी जन्म शताब्दी समारोह आयोजित
काठमांडू, 1 मई । नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय लूनकरणदास चौधरी जी की जन्म शताब्दी आज थापाथली स्थित बी एल सी होल्डिंग्स के प्रांगण में मनायी गयी। श्री लूनकरणदास जी नेपाल के औद्योगिक जगत के आधार स्तंभ माने जाते हैं जिन्होंने नेपाल में उद्योग को विस्तार दिया । कार्यक्रम में सम्पूर्ण चौधरी परिवार की उपस्थिति थी। श्री बसंत चौधरी, अरुण चौधरी, कुसुम चौधरी, मेघा चौधरी, निर्वाण चौधरी आदि परिवार के सदस्यों के साथ ही उपस्थित समस्त अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में स्व लूनकरणदाल की जीवनी पर अधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गईं। साथ ही उनकी उपलब्धी पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्व लुनकरण दास चौधरी जी का सानिध्य प्राप्त श्री एम डी अग्रवाल , श्री हरिहर शर्मा , महेश कुमार अग्रवाल, मेघा चौधरी ,निर्वाण चौधरी, अरुण चौधरी, तथा श्री बसंत चौधरी जी ने अपने अपने भाव व्यक्त किए और स्मृतियों को साझा किया।














