Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मेयर किरण सिंह गोरुसिंगे का शव जंगल में मिला

 

काठमांडू, सावन २४ – कपिलवस्तु नगरपालिका के पूर्व मेयर किरण सिंह गोरुसिंगे का शव जंगल में मिला है । जिला प्रहरी कार्यालय कपिलवस्तु के इंसपेक्टर दिपक कुँवर ने जानकारी दी है कि शुक्रवार से ही तिलौराकोट सामुदायिक वन में गुम हुए सिंह की लाश अब से कुछ ही देर पहले मिली है । उन्होंने बताया कि उनकी लाश मिल गई है । हमारी टीम अभी घटना स्थल पर पहुँच रही है ।
किरण सिंह ६५ वर्ष के थे और ०७४ साल के स्थानीय तह निर्वाचन में कांग्रेस की ओर से कपिलवस्तु नगरपालिका के मेयर में चुने गए थे ।वें कांग्रेस के जिला कार्यसमिति सदस्य भी थे । उनकी मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है ।
सिंह शुक्रवार की दोपहर २ बजे के आसपास कपिलवस्तु–३ स्थित घर से निकले थे । उन्होंने साढेÞ ३ बजे के आसपास अपने किसी नजदीक के व्यक्ति को फोन कर कहा था कि वो जंगल के रास्ते में भटक गए हैं । उसके बाद से ही उनके रिश्तेदारों की टीम उनकी तलाश में लग गए थे । इसी क्रम में पूर्व पश्चिम राजमार्ग से लगभग आठ किलो मिटर भीतर जंगल क्षेत्र में उनकी लु। प्र। ०१०१३ प ७९७० नंबर की मोटरसाईकिल रुकी हुई अवस्था में मिली । प्रहरी ने बताया कि लेकिन वो वहाँ नहीं थे, और आज उनकी लाश वहीं आसपास मिली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com