२३ और २४ भाद्र के निष्पक्ष जाँच से ही पीडि़तों को वास्तविक न्याय मिलेगा – शंकर पोखरेल
काठमांडू, सावन २४ – नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने कहा है कि – जेन जी आन्दोलन के पीडि़तों को वास्तविक न्याय की अनुभूति नहीं हो पाई है । सामाजिक संजाल फेसबुक पर एक लम्बा स्टेटस लिखते हुए पोखरेल ने कहा कि २३ और २४ भाद्र की घटनाओं की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए । इस निष्पक्ष जाँच से ही पीडि़तों को वास्तविक न्याय मिलेगा ।
उन्होंने लिखा है कि ‘भाद्र २३ और २४ गते की घटनाओं की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय न्यायिक छानबीन आवश्यक है – जो आज न कल होकर ही रहेगा । ” और तभी पीडि़तों को वास्तविक न्याय का अनुभव होगा । उन्होंने लिखा है कि अभी देश में गैर जेन जी की हुकुमत चल रही है ।‘ऐसी अवस्था में उनसे किसी सकारात्मक पहल या न्याय की उम्मीद करना व्यर्थ है । ’

