लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया ने महिला को बेटी के विवाह खर्च सौपा

माला मिश्रा बिराटनगर । एक नंबर प्रदेश नेपाल के बिराटनगर रानी मिल्स एरिया के हुलास चौक स्थित सामुदायिक सेवा केन्द्र में शनिवार को एक कार्यक्रमआयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर हड़ताली हाट चौक निवासी महिला को बेटी का विवाह खर्च सौपा । कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर,मिल्स एरिया और लियो क्लब ऑफ बिराटनगर, मिल्स एरिया ले तत्वावधान में आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद बस्नेत ने की तो मुख्य अतिथि के रूप में लायंस का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रेवत बहादुर कार्की थे ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर महेंद्र दरनाल, सामुदायिक सेवा केंद्र रानी के अध्यक्ष किशोर सुब्बा , भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा, लायंस क्लब ऑफ रानी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश शाह , लायंस रानी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद कुमार रजक, लायंस रानी के अध्यक्ष बिजय शाह ,मुख्य सहयोगी गजियावाद निवासी मुकेश कुमार शर्मा, सहयोगकर्ता आयोजक संस्था का प्रथम उपाध्यक्ष संजय कुमार कलबार , सलाहकार सूर्यमान ब्रजचार्य तथा द्वितीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र साह , तृतीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र शाह , गणेश प्रसाद , लियो अध्यक्ष प्रशंसा बस्नेत , मनोज कुमार सोनी , कृतिका शाह ,विशाल साह , अमित साह , अमजद अली , बिनोद साह , रवि मंडल , मनोज कुमार चौधरी , अनुज गुप्ता के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे । स्वगत मंतब्य संस्था का अध्यक्ष प्रहलाद बस्नेत ने दिया वही निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश शाह ने कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि श्री कार्की ने आयोजक संस्था का प्रशंसा करते हुए संस्था द्वारा कोरोना सहित अन्य समय मे किए गए कार्यो का विस्तार से चर्चा किया । आगामी दिनों में भी मानव सेवा से जुड़े कार्यो को निरन्तरता देने का आग्रह किया ।






