Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व. मदन लाल जैन का प्रथम पुण्य तिथि मनायी गयी

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा व्यवसायी मदन लाल जी जैन का प्रथम पुण्य तिथि मंगलवार को मारवाड़ी सेवा समिति के सभाकक्ष में मनाया जा रहा है। मदन लाल जैन का निधन पिछले साल 6जून 2021को हो गया था। उस समय नेपाल में कोरोना काल था। मदन लाल जैन जनकपुरधाम के सामाजिक कार्यो में काफी दिलचस्पी थे। वे किसी भी साधु-संत तथा दीन दुखी को खाली हाथ नहीं लौटाते थे। जनकपुर के शिक्षा, स्वास्थ्य में अमूल्य योगदान है। जानकी बृद्धा आश्रम, जानकी आंखा अस्पताल में काफी योगदान रहा है।
इनके प्रथम पुण्य तिथि के अवसर नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम व्रण यादव. जैन मुनि डा. मनी भद्र जी, पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ, विमलेंद्र निधि, राजेन्द्र महतो, पूर्व मंत्री मातृका प्रसाद यादव का उनके प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर भेजे गए संदेश भिजुएल माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में बिधायक रामाशीष यादब, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबुज प्रसाद साह, विजय झूनझून बालास सहित बड़ी संख्या गणमान्य उपस्थित हैं। मदन लाल जी जैन का जन्म 5मई 1953को जन्म जनकपुरधाम में हुआ था।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com