Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव जीतने का आत्म विश्वास के साथ क्रियाशील रामनगर गांवपालिका के उम्मीदवार मनिष मिश्र

 

‘रामनगर को शिक्षित और समृद्ध देखना मेरा सपना है’

सर्लाही, १० मई । सर्लाही जिला स्थित रामनगर गांवपालिका में चुनाव जीतने का आत्म विश्वास लेकर चुनावी अभियान में क्रियाशील हैं– मनिष कुमार मिश्र । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के युवा नेता मिश्र ने कहा है कि इस बार वहीं गांवपालिका के अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित होनेवाले हैं । मिश्र कहते हैं– ‘वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में आम जनता मुझे ही साथ देनेवाले हैं ।’
जनता क्यों आप को ही साथ देंगे ? इस प्रश्न पर उनका कहना है कि पाँच साल रामनगर गांवपालिका में जनता की काम कम, भ्रष्टाचार ज्यादा हुआ है । उन्होंने कहा– ‘मैं भ्रष्टाचार को अन्त कर रामनगर को समृद्ध करना चाहता हूँ, आम जनता मेरी बात पर यकिन कर रहे हैं ।’ हां, भ्रष्टाचार का अंत और स्थानीय विकास निर्माण संबंधी मुद्दों को लेकर मिश्र आम जनता के घर–आंगन में पहुँच रहे हैं । चुनावी जीत के बाद स्थानीय सरकार से प्राप्त होनेवाला सुविधा और विकास निर्माण संबंधी योजना एवं अपनी प्रतिबद्धता जनता को सुनाने में व्यस्त हैं ।
विशेषतः मिश्र ने अपनी चुनावी घोषणापत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और सड़क तथा यातायात जैसे विकास निर्माण संबंधी विषय को मुख्य प्राथमिकता दिया है । अपने गांवबासी के लिए उन्होंने २८ सूत्रीय प्रतिबद्धतापत्र सार्वजनिक किया है, जिसमें गांव में सुविधा सम्पन्न आधुनिक अस्पताल निर्माण, बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क शीपमुलक तालीम और रोजगार के लिए सहजीकरण, टोल–टोल में सुविधा–सम्पन्न धर्मशाला, ६५ साल से अधिक उम्रवाले बुजुर्ग को निःशुल्क औषधी–उपचार, गांवपालिका में फ्री वाई–फाई, आवश्यकता अनुसार छठी घांट निर्माण, दमकल तथा एम्बुलेन्स की व्यवस्था, घर–घर में शुद्ध पीने का पानी जैसे विषय को समेटा है ।
गांवपालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मिश्र ने कहा कि अगर आम जनता लोसपा पार्टी संबंद्ध उम्मेदवारों को साइकिल चुनाव चिन्ह पर छाप लगाकर विजयी बनाते हैं तो कुछ ही साल के भीतर रामनगर गांवपालिका में आमूल परिवर्तन दिखने को मिलेगा । उन्होंने यह भी प्रतिबद्धता व्यक्त किया है कि गांवपालिका के भीतर रहनेवाले हर दलित परिवार को पक्की घर निर्माण के लिए गांवपालिका की ओर से सहयोग मिलनेवाला है । मिश्र ने आगे कहा– ‘अगर मैं चुनाव जीत जाऊंगा तो फूस का घर में रहनेवाले दलित लोग पक्की घर में रह पाएंगे, ऐसी योजना गांवपालिका की ओर से लाया जाएगा ।’ उनका कहना है कि इसके लिए सिर्फ प्रदेश सरकार तथा संघीय सरकार से ही नहीं, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए भी वह प्रयास करनेवाले हैं । मिश्र ने यह भी कहा कि वह रामगर को पूरे देश में ही नमूना गांवपालिका के रुप में विकास करना चाहते हैं । आगे कहते हैं– ‘मेरे खयाल से बिगत ५ साल में रामनगर गांवपालिका में जनता की काम कम, भ्रष्टाचार अधिक हुआ है, उसको रोकने के लिए भी इस बार मैंने उम्मीदवारी दी है ।’ मिश्र ने दावा किया है कि अनुमानित ५०० वोट अन्तर से वह इस बार चुनाव जीतनेवाले हैं ।
रामनगर गांवपालिका में ७ वडा है, अध्यक्ष के उम्मीदवार मिश्र के प्यानल में उपाध्यक्ष पद पर बैदेही देवी साह हैं । इसीतरह वडा अध्यक्ष में रामपथ राय यादव, रबिन्द्र तिवारी, निलम देवी मिश्र, ओम प्रकाश साह, महेन्द्र राउत, सुर्यकान्त केशरी आदि हैं । अपने सम्पूर्ण प्यानल को साइकिल चुनाव चिन्ह पर छाप लगाकर विजयी बनाने के लिए भी उन्होनें अपील किया है ।

यह भी पढें   भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर की बात, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

कौन हैं मनिष कुमार मिश्र ?

बिगत १४ साल से राजनीति में क्रियाशील युवा नेता हैं– मनिष कुमार मिश्र । विद्यार्थी राजनीति में क्रियाशील रहते वक्त उन्होंने खूद को क्रान्तिकारी विद्यार्थी के रुप में स्थापित किया । उनकी परिवारिक पृष्ठभूमि नेपाली कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ है । उनके पिता जी उदय नारायण मिश्र तत्कालीन नेपाली कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे, तत्कालीन निर्वाचित सांसद् महन्थ ठाकुर के साथ उनका पारिवारिक संबंध भी रहा, वर्तमान में लोसपा अध्यक्ष ठाकुर के प्रेरणा से ही उन्होंने राजनीतिक यात्रा शुरु किया । तत्कालिन तमलोपा, राजपा, जसपा होते हुए आज लोसपा के युवा नेता के रुप में परिचित मिश्र स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं । गांव में पीनेवाला पानी का टैंक निर्माण, छठीघाट तथा धर्मशाला निर्माण जैसे कई सामाजिक कार्य उन्होंने किया है । मिश्र कहते हैं– ‘मेरे अधिक ख्वाइस नहीं है, बस ! मैं अपने जन्मस्थल रामनगर बासी को शिक्षित और समृद्ध देखना चाहता हं, इसके लिए ही आज मैं राजनीति में क्रियाशील हूं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com