प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रचार के अंतिम दिन में सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के मेयर प्रत्याशी राम ज्ञान मंडल ने अपने नगरपालिका में शक्ति प्रदर्शन किया। चार हजार वाइक, सौ सेअधिक गाड़ियों के साथ बघचौरा से निकला जुलूस
की शुरुआत की जो सभी नौ वार्डो से गुजरा। जगह जगह मेयर प्रत्याशी राम ज्ञान मंडल , उप मेयर प्रत्याशी दीपिका सादा मुसहर सहित वार्ड अध्यक्ष उदय सिंह, जीवछ मंडल, शिवशंकर साह सहित सभी वार्ड अध्यक्ष तथा सदस्य प्रत्याशी को फूल माला से लोसपा के समर्थकों ने स्वागत किया। साइकिल छाप जिन्दाबाद का नारा लगाए। सभी समर्थकों में गजब उत्साह देखने को मिला।


