चुनाव के बाद कांग्रेस प्रथम पार्टी बननेवाला हैः थापा

काठमांडू, १३ मई । नेपाली कांग्रेक के महामन्त्री गगन थापा ने दावा किया है कि स्थानीय चुनाव के बाद जनमत के हिसाब से नेपाली कांग्रेस प्रथम पार्टी बननेवाला है । काठमांडू महानगरपालिका–१३ मैतिदेवी केन्द्र से मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
महामन्त्री थापा ने कहा कि इस बार लोकतन्त्र और संविधान रक्षा के लिए इसबार चुनावी गठबन्धन हुआ है । उन्होंने कहा– ‘गठबंधन और कांग्रेस पार्टी से आबद्ध कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण इस बार नेपाली कांग्रेस प्रथम पार्टी बननेवाला है, इसमें कोई भी शंका नहीं है ।’ उन्होंने यह भी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है कि इस बार मतदाता शिक्षा प्रभावकारी नहीं हुआ है ।

