Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में लगभग 52 फीसदी मतदान, कहीं मतपेटिका लेकर भागे तो कहीं जमकर पत्थरबाजी हुई

 

जनकपुरधाम (नेपाल), मिश्री लाल मधुकर। 13 मई । छिटपुट घटना को छोड़कर जनकपुरधाम सहित मधेश के अन्य जिलों में स्थानीय निकाय का चुनाव संपन्न हो गया। धनुषा में औसतम 52फीशदी मतदान हुआ है। जिले में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।इधर रौतहट जिला के बौद्धी माई नगरपालिका वार्ड तीन एक मतदान केंद्र पर मतपेटिका को एक पार्टी के समर्थकों ने तोड़ फोड़ कर आगजनी की। पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। एक पुलिस घायल भी हुएहै। इसी रौतहट जिला के जमुना गांवपालिका के वार्ड दो एक मतदान केंद्र से मतपेटिका ले भाग गएऔर सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इसी तरह सर्लाही जिला धनकौल नगरपालिका में दो पार्टियों के समर्थकों के बीच मारपीट के बाद मतदान केन्द्र पर जमकर पत्थरबाजी की गयी। इस कारण पांच घंटो तक मतदान बाधित रही। इसी तरह महोतरी जिला में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी के समर्थको के बीच मारपीट हुयी।

यह भी पढें   रसुवा की अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, 439 अब भी लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com