Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में शान्तिपूर्वक मतदान , 60 प्रतिशत मतदान

 


हिमालिनी प्रतिनिधी बिराटनगर । नेपाल के उद्योगिक नगरी बिराटनगर में शुक्रवार को सम्पन नगर निकाय चुनाव में 60 प्रतिशत मत पड़े है । निर्वाचन आयोग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि अन्य जगहों से कितने प्रतिशत मत पड़े आना बाकी है । कई जगह बूथ पर मतदान कार्य लेट से शुरू हुई थी जिस कारण से हर जगह से मत कितना पड़ा उसका डिटेल नही मिल पाया है । बिराटनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन होने की बात कही गई है ।
मतदान समाप्त होते ही मतगणना कार्य होंगे शुरू होंगे

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आज शामब 5 बजे चुनाव सम्पन होने के बाद आज से ही मतगणना शुरु किया जाएगा, इसकी तैयारियां हो रही है । आयोग ने कहा है कि मतदान सम्पन्न होने के बाद मतगणना के लिए कर्मचारी को तैयार रहने को कहा गया है । मतपेटी मतगणना स्थल तक पहुचते ही उसके बाद सर्वदलीय बैठक रखकर मतगणना प्रक्रिया शुरु की जाएगी । बताया गया है कि कुछ स्थानों में देर से मतदान शुरु हुआ है, ऐसे जगहों में मतदान स्थल में पहुँचनेवालों को मतदान की अवसर प्रदान की जाएगी ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

नेपाल में शुक्रवार को हुए स्थानीय नगर निकाय चुनाव में सीमावर्ती मोरंग जिला में 7 लाख 15 हजार 2 सौ 23 मतदाता के लिए 300 मतदान स्थल पर 820 मतदान केंद्र बनाए गए थे । मोरंग जिला में एक महानगरपालिका और 8 नगरपालिका और 8 गांवपालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com