Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवाओं को अपने ही देश में रोजगार देने के लिए सरकार क्रियाशील – प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, वैशाख १९ –
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने १३५वें अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि युवा जनशक्ति को पलायन से रोकने के लिए अपने ही देश में रोजगार के पर्याप्त अवसर देने के लिए सरकार क्रियाशील है । आज मई १ मजदूर दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि स्वदेश में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने तक वैदेशिक रोजगार को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित तथा मर्यादित बनाना होगा ।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ‘नेपाल सरकार श्रमिकों के हितरक्षा को ध्यान में रखकर विदेश में रहे नेपालियों, सरकारी, अर्धसरकारी और सामाजिक क्षेत्र में क्रियाशील श्रमिकों के लिए योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम सञ्चालन कर प्रभावकारी कार्यान्वयन समेत कर रही है ।
इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि आने वाले आर्थिक वर्ष की नीति तथा कार्यक्रम और बजट में उत्पादन और रोजगार को प्राथमिकता देकर श्रम का सम्मान, उत्पादकत्व वृद्धि और रोजगार सिर्जना करने के लए वे स्वयं गम्भीर रुप में लगे हुए हैं ।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल १ मई को मनाया जाता है। मजदूर दिवस पहली बार १८८९ में मनाने का फैसला लिया गया । हालांकि इसकी शुरुआत १८८६ से ही हो गई थी । इसे मनाने के लिए सबसे पहली बार अमेरिका के शिकागो शहर में आवाज बुलंद हुई, जब मजदूर सड़क पर उतर आए थे ।
१८८९ में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें तय किया गया कि हर मजदूर की प्रतिदिन का कार्य अवधि ८ घंटे ही होगी । वहीं एक मई को मजदूर दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया । बाद में अमेरिकी मजदूरों की तरह ही दूसरे देशों में भी श्रमिकों के लिए ८ घंटे काम करने का नियम लागू कर दिया गया ।

यह भी पढें   फीफ विश्वकप – नजरें खिताब पर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *