पत्रकारिता छोड़ कर एमाले से उम्मीदवार बननेवाले ३ पूर्वपत्रकार वडाध्यक्ष निर्वाचित
विराटनगर, १६ मई । पत्रिकारिता छोड़ कर एमाले से उम्मीदवार बननेवाले ३ पूर्व पत्रकार वडाध्यक्ष पद में निर्वाचित हो गए हैं । समाचार प्रदेश नं. १ की है । प्रदेश के विभिन्न जिला तथा स्थानीय निकाय में उम्मीदवारी देनेवाले पूर्व पत्रकार अनिल वाग्ले, अग्नि प्रसाद कोइराला और बुद्धि खनाल वडाध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं । अनिल और अग्नि झापा जिला के हैं और बुद्धि इलाम जिला के हैं । तीनों व्यक्ति ने नेकपा एमाले से उम्मीदवारी दिए थे ।
झापा जिला स्थित कमल गांवपालिका वार्ड नं. ३ से उम्मीदवारी देनेवाल अग्नि प्रसाद कोइराला ने १७३९ मत प्राप्त किया है तो झा के ही बुद्धशान्ति गांवपालिका वार्ड नं. १ प्रमुख में उम्मीदवारी देनेवाले अनिल वाग्ले ने २०४३ मत प्राप्त किया है । इसीतरह इलाम जिला माई नगरपालिका वार्ड नं. ७ से उम्मीदवारी देनेवाले बुद्धिप्रसाद खनाल ने ९५० मत प्राप्त किया है ।

