Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा स्थित भगवानपुर गांवपालिका में एमाले उम्मीदवार यादव विजयी

 

सिरहा, १६ मई । सिरहा जिला भगवानपुर गांवपालिका प्रमुख में नेकपा एमाले के उम्मीदवार उग्रनारायण यादव विजयी हुए हैं । उन्होंने ४३०२ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के बेचन यादव ने ३२३९ मत प्राप्त किया है । इसीतरह उपाध्यक्ष पद में भी नेकपा एमाले के ही रेखा कुमारी यादव ने जीत हासिल की है । उन्होंने ३९६० मत प्राप्त किया है । जसपा की ओर से उपाध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देनेवाली जिवछीदेवी यादव ने ३२१० मत प्राप्त किया है ।
इस बार गांवपालिका प्रमुख में पराजित बेचन यादव निवर्तमान प्रमुख हैं, वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में उन्होंने जसपा से ही जीत हासिल किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com