जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका में माओवादी उम्मीदवार पौडेल विजयी
बारा, १९ मई । बारा जिला स्थित जितपुर सिमरा उपमहानगरपालिका में नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार राजन पौडेल विजयी हुए हैं । पौडेल ने १८७४३ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी सरस्वती चौधरी ने १७७७९ मत प्राप्त किया । उपप्रमुख में नेकपा एमाले उम्मीदवार भोला अधिकारी १७४९२ मत के साथ विजयी हुए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार मेघा शाही ने १५८४२ मत प्राप्त किया है ।

