डोटी में यात्रु बस दुर्घटना, १८ यात्रु घायल, एक नाबालक लापत्ता
डोटी, २१ मई । डोटी जिला स्थित शिखर नगरपालिका वार्ड नं. १ गेरुपानी में यात्रु बाहक बस दुर्घटना हो गई है, दुर्घटना में एक १८ महिने नाबालक सुजन शाही लापत्ता हैं और १८ यात्रु घायल हैं । प्राप्त सूचना अनुसार कैलाली से अछाम की ओर जा रही ना५ख ९६६३ नम्बर की यात्रु बस अजा सुबह ५ बजे के समय में दुर्घटना हुई थी ।
जिला पुलिस कार्यालय डोटी के पुलिस नायब उपरीक्षक भोला कुमार भट्ट के अनुसार अछाम जिला चौरपाटी गांवपालिका–६ निवासी सुरेन्द्र शाही के १८ महीने नाबालक सुजन लापत्ता हैं । बस सडक से सेती नदी किनारे में पहुँच गई है, अनुमान है कि नाबालक नदी में लापत्ता हो गया है । दुर्घटना में घायल १८ यात्रुओं में से ३ की अवस्था गम्भीर है और ८ सामान्य घायल हैं ।
पुलिस ने कहा है कि बस चालक लापत्ता हैं और सहचालक गम्भीर अवस्था में हैं । गम्भीर घायलों को उपचार के लिए धनगढी की ओर ले गया है और सामान्य घायलों को स्थानीय शैलेश्वरी अस्पताल में उपचार हो रहा है ।

