Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपमहानगरपलिका प्रमुख में प्रथम महिला बन गई लामा

 

हेटौडा, २१ मई । देशभर ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका है । इससे पहले वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में महानगरपालिका प्रमुख के रुप में भरतपुर महानगरपालिका में रेणु दाहाल निर्वाचित हो गई थी, इसबार भी भरतपुर में रेणु ही निर्वाचित होने की संभावना है । लेकिन अभी तक उपमहानगरपालिका प्रमुख के रुप में महिला नहीं आई थी । ऐसी ही पृष्ठभूमि में हेटौडा उपमहानगरपालिका प्रमुख में महिला निर्वाचित हो गई है ।
हां, मीना कुमारी लामा उपमहानगरपालिका में नेतृत्व प्रदान करनेवाली प्रथम महिला बन गई है । लामा नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी की ओर से मेयर पद के दावेदार थीं । समाजशास्त्र विषय में एमए करनेवाली लामा ने २३०६७ मत प्राप्त कर विजयी हासिल की है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एमाले के उम्मीदवार अनन्त पौडेल ने २०९०८ मत प्राप्त किया है । इसीतरह तीसरे स्थान में आनेवाले राप्रपा उम्मीदवार २०३१ मत प्राप्त किया है ।
उपमहानगरपालिका उपप्रमुख में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार ३२५१३ मत के साथ विजयी हुए हैं उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी एमाले उम्मीदवार सुमित्रा काफ्ले ने २३९०९ मत प्राप्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed