एमाले नेता महासेठ के गृहनगर में एमाले ‘क्लिन स्वीप’

जनकपुरधाम, २१ मई । नेकपा एमाले के पार्टी सचिव रघुवीर महासेठ के गृहनगर मिथिला बिहारी नगरपालिका में नेकपा एमाले ‘क्लिन स्वीप’ हो गया है । महासेठ का स्थायी घर इसी नगरपलिका स्थित वार्ड नं. ३ में है । मिथिला बिहारी नगरपालिका में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद यादव ४३०४ मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं । उपमेयर पद में माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार शोभादेवी साह ३३३० मत प्राप्त कर विजयी हुई हैं ।
मेयर पद में विजयी राजेन्द्र प्रसाद यादव के निकटतम प्रतिस्पर्धी एवं निर्वतमान मेयर अनिल कुमार यादव ने ४०९४ मत प्राप्त किया और उपमेयर पद में निर्वाचित शोभादेवी की निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एकीकृत समाजवादी की अनिता कुमारी ने २७९७ मत प्राप्त किया ।
मिथिला बिहारी नगरपालिका में कूल १० वार्ड है । १० वार्ड में से नेकपा एमाले को कई भी वार्ड प्रमुख हाथ नहीं लगा । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव में यहां एमाले के उम्मीदवार मेयर–उपमेयर के साथ कुछ वार्ड में निर्वाचित हुए थे ।

