Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो तिब्बती संन्यासियों ने आत्मदाह किया

 

एक तिब्बती मठ के दो पूर्व संन्यासियों ने दक्षिण-पश्चिमी चीन में अधिकारियों का विरोध करते हुए आत्मदाह कर लिया है.

विरोध अभियान चलाने वाले संगठन ने कहा है कि इन नवयुवकों में से एक की मौत हो 

चीन अधिकारियों से विवाद के बाद इस वर्ष अब तक सात तिब्बतियों ने अपने आपको जलाकर मारने का प्रयास किया है.

तिब्बती गुटों का आरोप है कि चीनी सुरक्षा बल मठों के आसपास सुरक्षा लगातार कड़ी करते जा रहे हैं और मठ में रहने वालों को परेशान कर रहे हैं.
आत्मदाह

यह भी पढें   विराटनगर में महाराजा अग्रसेन की 5150 वी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ‘फ़्री-तिब्बत’ नाम के संगठन ने ईमेल भेजकर सूचना दी है कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में कीर्ति मठ में 19 वर्षीय चोएपल और 18 वर्षीय खयांग ने अपने आपको आग लगा लिया.

बताया गया है कि जहाँ दोनों ने आत्मदाह किया वहीं सड़क पर चोएपल की मौत हो गई लेकिन खयांग के बारे में ये सूचना नहीं है कि उसकी हालत कैसी है.

फ़्री तिब्बत के निदेशक स्टेफ़नी ब्रिगडेन ने एक बयान में कहा है, “ये साफ़ है कि बहुत से युवा तिब्बती इस बात के लिए अब दृढ़प्रतिज्ञ हैं कि वे दुनिया के सबसे बड़े मानवाधिकार हनन की ओर दुनिया का ध्यान आकृष्ट करेंगे चाहे इसकी कोई भी क़ीमत चुकानी पड़े.”

यह भी पढें   रास्वपा सभापति ने सभी नागरिकों से उच्च सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने का किया आग्रह

मार्च में एक और संन्यासी के आत्मदाह के मामले में कथित रुप से शामिल होने के आरोप में अगस्त में तीन संन्यासियों को जेल भेज दिया गया था.

इसके बाद नाराज़गी भड़क उठी थी और नतीजा ये हुआ था कि तीन सौ संन्यासियों को तीन महीने के लिए हिरासत में रखा गया.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com